फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The kidnappers of the teenager tried to kill her mother

Budaun News: किशोरी के अपहरणकर्ताओं ने की मां की हत्या की कोशिश

Mon, 28 Jul 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The kidnappers of the teenager tried to kill her mother
बदायूं। पांच आरोपियों ने 16 बीघा जमीन हड़पने के लिए एक किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि एक आरोपी ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस से शिकायत व विरोध करने पर किशोरी की मां की हत्या की कोशिश की। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुंवरगांव क्षेत्र के गांव मोंगर के पांच लोग अपराधी किस्म के हैं। उनका पति शराबी है। इससे आरोपियों ने उनके पति को लगातार शराब पिलाई। इसके बाद आरोपियों ने उनके पति को अपने प्रभाव में कर उनकी बेटी के बारे में जानकारी जुटा ली। उनकी इकलौती बेटी के नाम पर 16 बीघा जमीन है। आरोपियों में से एक युवक ने जमीन हड़पने के इरादे से उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। इससे उसकी शादी का फर्जी प्रमाण पत्र आर्य समाज मंदिर से बनवा लिया। इसके बाद सात जुलाई को आरोपी उनकी बेटी को अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

उसकी मदद से घर में रखी नकदी व जेवर ले गए। बेटी ने अगवा होने से पहले उन्हें बताया था कि युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। शिकायत करने पर जान से मारने व अश्लील वीडियो वायरल की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इसके चलते आरोपी बौखला गए। 12 जुलाई को आरोपी उनके घर आए और गाली गलौज करने लगे। कहा उनकी बेटी को तो अगवा कर लिया है। उसे भी जान से मार देंगे। आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। उन्होंने डायल 112 की पुलिस को सूचना। पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में थाने पर कोई शिकायत नहीं आई है। अगर अधिकारियों से शिकायत की है। जो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed