Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kidnapped girl made serious allegations against the sub inspector in Budaun

UP: ट्रेन में छेड़खानी... थाना परिसर में किया दुष्कर्म, बदायूं में अपहृत किशोरी ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र निवासी किशोरी का तीन लोगों ने अपहरण किया था। जांच के दौरान किशोरी की लोकेशन तमिलनाडु में मिली। वहां से दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी किशोरी को लेकर बदायूं आए। किशोरी का आरोप है कि ट्रेन में दरोगा ने उससे छेड़खानी की। फिर थाने में अपने कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
kidnapped girl made serious allegations against the sub inspector in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाने में तैनात रहे एक दरोगा पर किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अब दरोगा शाहजहांपुर में तैनात है। मंगलवार शाम को किशोरी को बाल कल्याण समिति से परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, तब उसने आपबीती अपनी मां को बताई। उसके बाद दरोगा की करतूत उजागर हुई है।

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को भमुइया गांव निवासी मुज्जकिर अपहरण करके ले गया था। किशोरी के परिजनों ने मुख्य आरोपी मुज्जकिर, पप्पू व एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने के कारण सामाजिक संगठन के लोगों ने थाने का घेराव किया था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस को किशोरी व आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु में मिली थी। पुलिस टीम ने किशोरी तमिलनाडु में मिली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पिता और सौतेले भाई की हत्या: बेटे ने एक दिन पहले दी थी धमकी, फिर कार से कुचलकर मार डाला; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म 
तमिलनाडु से उसे 21 जून को कादरचौक के दरोगा, सिपाही और महिला आरक्षी लेकर आए। किशोरी का आरोप है कि जब उसे ट्रेन से बदायूं लाया जा रहा था, तब पुलिस टीम में शामिल एक दरोगा ने उसके साथ छेड़खानी की। उसने जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई। जब वह थाने पहुंची तो सभी पुलिसकर्मी तो चले गए। आरोप है कि दरोगा उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

दरोगा ने उसे धमकी दी कि शिकायत की तो उसे जेल भेज देंगे। अगले दिन उसे वन स्टॉप सेंटर पर भेज दिया गया। यहां उसने अपनी बड़ी बहन को आपबीती बतानी चाहिए, लेकिन पुलिस ने उससे किसी से बात नहीं करने दी। 

Trending Videos

दरोगा का तबादला शाहजहांपुर हो चुका था। लेकिन वह रिलीव नहीं हुआ था। इस घटना के बाद वह 25 जून शाहजहांपुर के लिए रिलीव हो गया। इस दौरान किशोरी न्यायपीठ बाल कल्याण समिति में थी। मंगलवार शाम को उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया। जहां उसने मां और पिता को दरोगा की हरकत को बताया। देर शाम होने के कारण परिजन घर रवाना हो गए। इस वजह से पुलिस अधिकारियों से शिकायत नहीं हो सकी है।

कोर्ट में किशोरी ने दरोगा के खिलाफ दर्ज कराए बयान
24 जून को कोर्ट में किशोरी के कलम बंद बयान दर्ज होने थे, लेकिन पुलिस ने इसी दिन उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। उसने मेडिकल परीक्षण करने वाली टीम को बताया कि दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब दरोगा को यह जानकारी हुई तो उसने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में शिफ्ट करवा दिया। इसके बाद दरोगा व महिला सिपाही किशोरी को किसी से भी शिकायत न करने की बात समझाते रहे। 

इसके चलते उसके चार दिन तक कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराए। पुलिस को लगा कि अब किशोरी दरोगा के खिलाफ बयान नहीं देगी तो उसे 28 जून को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में लाया गया। कोर्ट में किशोरी ने अपने बयानों में दरोगा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए। उसने परिजनों के साथ जाने की सहमति जताई थी।

मां बोली, बेटी को बेचा गया था
किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी को परिवार की ही बिहार निवासी महिला का दूसरे समुदाय के लोगों के साथ उठना बैठना है। उसी ने बेटी को बेच दिया था। इस वजह से उसकी बेटी को अगवा किया गया। आरोपी बेटी को बेचने के लिए तमिलनाडु ले गए थे। मां ने बताया कि महिला समेत दो आरोपियों की अभी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed