फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The journey from the Jana Sangh to the BJP is the result of the struggles of the party workers.

Budaun News: जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम

Mon, 16 Mar 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The journey from the Jana Sangh to the BJP is the result of the struggles of the party workers.
भाजपा प्र​शिक्षण वर्ग कार्यक्रम को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- पार्टी
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न मंडलों में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए।
विज्ञापन

बिल्सी ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग भगवान दास पैलेस में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के संघर्ष, तपस्या और वैचारिक स्पष्टता का परिणाम है। संगठन वर्षों के संघर्ष और अनुशासन की मजबूत नींव पर खड़ा हुआ है और आज राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने कहा कि भाजपा का इतिहास राष्ट्रवाद, संगठनात्मक समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता और राणा प्रताप सिंह ने पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव और समाज के विभिन्न वर्गों तक संवाद बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, डॉ. अरुण प्रकाश, सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, भगवान सिंह मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख केसी शाक्य, ओम कृष्ण सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed