फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The husband said, the wife had gone with her in-law three times before

Budaun News: पति बोला, समधी के साथ तीन बार पहले भी जा चुकी पत्नी

Sat, 19 Apr 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The husband said, the wife had gone with her in-law three times before
बदायूं। बेटी के ससुर के साथ प्रेम संबंध के चलते फरार हुई महिला के परिवार वाले परेशान होकर अब सामने आए हैं। उसके पति ने बताया कि वह तीन बार पहले भी समधी के साथ जा चुकी है। पति ने कहा कि ऐसी मां के होने से क्या फायदा, जिसने अपनी बेटी के बसे घर को उजाड़ने को कृत्य किया हो। उसने पुलिस से पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। इस वजह से अक्सर घर से बाहर रहता है। उसने बेटी की शादी 2022 में बदायूं शहर के एक मोहल्ले के युवक के साथ की थी। इस वजह से बेटी का ससुर घर आता जाता था। इस दौरान बेटी के ससुर व उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गई। वह नजदीकियां अब दोनों परिवार के लिए मुसीबत बन गई हैं। पति ने बताया कि 11 अप्रैल को उसकी पत्नी समधी के साथ चली गई। उस दौरान वह घर से बाहर था। बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी। वह अब घर लौट आया है। शुक्रवार को उसने फिर से पुलिस से पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसकी पत्नी तीन बार पहली भी समधी के साथ जा चुकी है। सबसे पहले वह 2023 में समधी के साथ गई थी। तब तो दोनों परिवार के लोगों ने मामला में हस्तक्षेप करके उसे वापस करवा दिया था। बच्चों की परवरिश के कारण उसने पत्नी को अपना लिया। इसी तरह उसने तीन बार समधी के साथ जाने के बावजूद सिर्फ बच्चों के कारण अपना लिया। इस बार जाकर पत्नी ने अति कर दिया है। वह पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed