{"_id":"682a359fc72e332c1f0080b4","slug":"the-heat-of-jyeshtha-is-scorching-the-temperature-is-above-42-badaun-news-c-123-1-bdn1008-139618-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झुलसा रही है ज्येष्ठ की गर्मी, पारा 42 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झुलसा रही है ज्येष्ठ की गर्मी, पारा 42 के पार
विज्ञापन
भीषण गर्मी में छाता लगाकर स्टेशन रोड से गुजरती महिला। संवाद
बदायूं। ज्येष्ठ महीने की गर्मी लोगों को झुलसा रही है। रविवार को अधिकतम पारा 42.2 और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस गर्मी की वजह से शहर से लेकर गांव तक लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
ज्येष्ठ महीना शुरू होने के साथ ही तापमान बढ़ने लगा। रविवार को ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी थी। यह महीना अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। सुबह से ही सूरज की तल्खी देखने को मिल रही है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। हालांकि तेज धूप की वजह से घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल रही। बचाव के लिए कूलर और एसी का प्रयोग बढ़ गया है। ऐसी गर्मी में पंखे काम नहीं कर रहे हैं। वहीं देहात से शहर तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, अभी कुछ दिनों तक यूं ही गर्मी पड़ने का अनुमान है।
-- -- -- --
टंकी से आ रहा गर्म पानी
- तेज धूप से छतों पर रखी टंकियों का पानी गर्म हो गया है। दोपहर को उससे गर्म पानी आता है। उससे स्नान की बात तो दूर, अन्य कार्य के प्रयोग के लिए भी परेशानी हो रही है। गर्मी का असर ऐसा है कि देर रात तक लोगों को राहत नहीं मिल रही।