फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The heat is making you restless during the day as well as at night.

Budaun News: दिन के साथ रात में भी गर्मी कर रही बेचैन

Wed, 17 Apr 2024 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
The heat is making you restless during the day as well as at night.
धूप से बचने को छाता जगाकर जाती महिलाएं। संवाद
बदायूं। जिले में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। पहले केवल दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब तो रात में भी राहत नहीं मिल रही। कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अप्रैल में गर्मी सिमत ढा रही है। पिछले कई दिन से लोग गर्मी की वजह से परेशान हैं। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। उमस के चलते पंखा और कूलर भी लोगों को राहत देते नजर नहीं आ रहे। मौसम शुष्क होने के कारण गर्मी का असर और बढ़ गया है। इसकी वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इस मौसम में सबसे अधिक परेशानी स्कूलों के साथ-साथ मजदूरों व किसानों को हो रही है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे, फिर भी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही थी। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान 40 पार जा सकता है। अभी बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में बाजारों में छाने लगा सन्नाटा
गर्मी अधिक पड़ने के कारण दोपहर में बाजार अब सुनसान से होने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से गांव-देहात क्षेत्र के ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। दुकानदारों अमित सिंह की मानें तो सुबह साढ़े नौ बजे बाजार खुलता है। बाजार खुलते ही गर्मी इतनी अधिक हो जाती है कि गांव से शहर की तरफ कोई ग्राहक आ नहीं रहा।


शरीर में बनाए रखें पानी की पर्याप्त मात्रा, वरना हो जाएंगे बीमार
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरुण यादव का कहना है कि गर्मी में सबसे ज्यादा जरूरी शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना है। पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का ह्रास होता है। इसके लिए बाजार में कई तरह के इलेक्ट्रोलाइट मिलते हैं, लोग इसे भी ले सकते हैं। इसके अलावा मौसमी फलों जैसे कि तरबूज बहुत अच्छा स्रोत है। नींबू पानी, नारियल-पानी और वैसे फल जिसमें ज्यादा से ज्यादा पानी की मात्रा होती है। इसके अलावा नमक-चीनी का घोल, छाछ भी ले सकते हैं, क्योंकि इससे पोटेशियम मिल जाता है। शरीर में सोडियम और पोटेशियम साल्ट की मात्रा का संतुलन रहना बेहद जरूरी होता है। धूप में बाहर निकलने और पसीना आने की स्थिति में शरीर के लिए ये दोनों तत्व अहम हो जाते हैं। हालांकि जो लोग किडनी या दिल की बीमारी से ग्रसित हैं। वह संबंधित डॉक्टरों की सलाह से ही कोई उपाय अपनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed