फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The health condition of the team of health head

सेहत महकमे की टीम की दवा खाने के बाद चार की हालत बिगड़ी

Sun, 03 Sep 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sun, 03 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
The health condition of the team of health head
medicine - फोटो : demo pic
क्षेत्र के गांव गरगईया में बुखार से एक दर्जन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग चेत गया। आज सेहत महकमे की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़िऋत लोगों को दवा दी। दवा खाने के चार मासूम बच्चों की हशलत और बिगड़ गई। इस पर टीम के हाथ-पैर फूल गए। गांव वालों के विरोध पर टीम वहां से खिसक गई।  
विज्ञापन

विकासखंड वजीरगंज के गांव गरगईया में पिछले एक पखवाड़े में एक दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं।  हाल ये है कि हर घर में दो चार लोग बुखार से पीडित हैं। रविवार को बदायूं से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची। बीमारों का हाल जाना। टीम के सदस्यों ने घर- घर जाकर मरीजों को दवा बांटी। गांव में लगभग पचास लोगों को दवा वितरित की।  बताते हैं कि दवा खाने के एक घंटे बाद ही मासूम निधि पुत्री चंद्रशेखर, गुड्डू पुत्र ओमप्रकाश, बब्लू पुत्र लेखराज और राकेश कश्यप की हालत बिगडने लगी। इस समय तक चिकित्सकों की टीम गांव में दवा बांट रही थी। इन चार मरीजों की हालत बिगडने पर उनके परिजनों ने टीम को तलाश किया और पूरी जानकारी दी। मामला बिगड़ता देखकर टीम के लोग आपस में कानाफूंसी करने लगे। बताते हैं कि धीरे धीरे पूरी टीम गांव से खिसक ली।  हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन अपने अपने मरीजों को प्राइवेट डाक्टरों के यहां ले गए। बताते हैं कि वहां  पर मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले के बाद से गांव के लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed