फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The groom's uncle and brother were injured in a fight during the baraat

Budaun News: बरात चढ़त के दौरान मारपीट में दूल्हे का चाचा और भाई घायल

Mon, 24 Jun 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The groom's uncle and brother were injured in a fight during the baraat
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के कसेर गांव में बरात चढ़त के दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों के साथ मारपीट हो गई। हमले में दूल्हे का चाचा और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिल्सी के एक मोहल्ला से शनिवार को बरात कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कसेर में आई थी। बरात चढ़त के समय दुल्हन पक्ष से जुड़े लोगों में किसी ने हंगामा कर दिया और दूल्हे के चाचा राजकुमार की पिटाई कर दी। हमले में उनका सिर फूट गया। बीच बचाव में आया उनका बेटा अंकित भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए थे। अगले दिन रविवार को विदा होने के बाद दूल्हे के चाचा राजकुमार ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी नन्हू, टोका, जल सागर और नन्हे निवासी ग्राम कसेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed