{"_id":"69ed1927ac893e283e0d026d","slug":"the-girl-was-murdered-and-her-body-was-thrown-on-the-roadside-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162423-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव
Sun, 26 Apr 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
कादरचौक। कादरचौक थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है और युवती की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। गले पर मिले निशान से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के सिसैया नगला गांव के पास बदायूं-कादरचौक मार्ग पर पश्चिम दिशा की ओर करीब 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई।
मृतका शादीशुदा प्रतीत हो रही है। शव की स्थिति देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है। उसके घुटनों पर रेत लगी होने से भी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को कहीं और से लाकर यहां डाला गया है। मृतका प्लाजो और सूट पहने हुए थी, उसके दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। थाना प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान कर रही है। इसका उद्देश्य मृतका की पहचान करना और मामले का खुलासा करना है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
गले में चोट के निशान, दूसरी महिला के चप्पल बरामद
युवती के गले पर स्पष्ट चोट और दबाव के निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को एक अहम सुराग भी मिला है। शव के पास से दूसरी महिला की चप्पल बरामद हुई है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वारदात में किसी अन्य महिला की भी मौजूदगी रही होगी। संभवतः वह जल्दबाजी में अपनी चप्पल वहीं छोड़ गई।