फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the fourth and final phase election will held today

प्रशासनिक सेना तैयार, प्रधानी चुनाव की आखिरी जंग आज

Tue, 08 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 08 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
the fourth and final phase election will held today
4,242 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 4.94 लाख मतदाता
विज्ञापन


359 मतदान केंद्रों पर 723 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में डाले जाएंगे वोट

आखिरी चरण में ब्लाक बिसौली, वजीरगंज, आसफपुर और अंबियापुर में प्रात: सात बजे से सांय 4.30 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की सुविधा को दो-दो वोटिंग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं। चारों ब्लाकों में 265 पदों के सापेक्ष प्रधान पद के लिए कुल 2,608 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था। सात उम्मीदवारों के पर्चे खारिज होने के साथ ही 463 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। बाद में 2138 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 3323 पदों के सापेक्ष 4119 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिसमें 94 पर्चे खारिज होने के बाद 71 उम्मीदवारों द्वारा अपना पर्चा वापस लिया था। सदस्य पद के लिए 3954 प्रत्याशियों में 1850 सदस्य निर्विरोध हो गए। अब सदस्य पद के 2104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
 
मतदान केंद्रों की स्थिति
165 सामान्य श्रेणी
109 संवेदनशील
50 अति संवेदनशील
35 मतदान केंद्र प्लस अति संवेदनशील
 
मतदाताओं की स्थिति
अंबियापुर- 1,37,003
आसफपुर- 1,23,886
वजीरगंज- 1,05,869
बिसौली- 1,27,786
 
ब्लाक वार पद
अंबियापुर
प्रधान पद- 70
सदस्य- 890
आसफपुर
प्रधान पद- 75
सदस्य- 917
वजीरगंज
प्रधान पद- 50
सदस्य- 644
बिसौली
प्रधान पद-70
सदस्य- 872
 
75 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर
बदायूं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दिन चारों ब्लाकों में कुल 75 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि ब्लाक अंबियापुर में 30, आसफपुर में 20, बिसौली में 15 और ब्लाक वजीरगंज में 10 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक छह सौ से अधिक कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने के साथ वेतन कटौती और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

 
आज अवकाश घोषित
बदायूं। नौ दिसंबर को चतुर्थ चरण में ब्लाक बिसौली, वजीरगंज, आसफपुर और अंबियापुर में प्रात: सात बजे से होने वाले मतदान के कारण निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण सभी सरकारी, अद्र्ध सरकारी, निजी कार्यालय, स्कूल, वाणिज्य अधिष्ठान और दुकानें बंद रहने के साथ ही मतदान समाप्ति तक सभी आबकारी और मादक पदार्थों की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मतदान के लिए बूथों पर तैनात हुई पोंलिंग पार्टियां
बदायूं। मंगलवार को जिलाधिकारी शम्भू नाथ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने संयुक्त रूप से ब्लाकों का भ्रमण कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने ब्लाक वजीरगंज तथा अम्बियापुर में मौजूद रहकर अपने सम्मुख पार्टियों की रवानगी कराई। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ब्लाक आसफपुर, एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव ब्लाक अंबियापुर में मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ब्लाक वजीरगंज क्षेत्र की मुन्ना लाल इंटर कॉलेज में होने वाली मतगणना स्थल का भी जायजा लिया। फर्जी वोट डालने वालों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए गए।
 
मेडिसिन किट का किया निरीक्षण
बदायूं। मतगणना कार्मिकों को दी गई मेडिसिन किट का जिलाधिकारी ने ब्लाक वजीरगंज में निरीक्षण किया। पूर्व में शेखूपुर में पाई गई गलती का सुधार नहीं मिला। दवाओं के रेपर ऐसे काटे गए कि दवाओं का नाम साफ पढने में नहीं आ रहा था। उन्होंने सीएमओ से नाराजगी जताई।

 
चुनाव ड्यूटी में लाचारी तो नौकरी में क्यों नहीं
बदायूं। सिंचाई विभाग के अभियंता स्वदेश कुमार डीएम द्वारा एआरओ नामित किए गए थे। ब्लाक वजीरगंज में जिलाधिकारी के पहुंचते ही वह बीमारी की लाचारी दिखाते हुए चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की फरियाद करने लगे। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने इलाज से संबंधित कागजात सीएमओ को उपलब्ध कराएं।  वह परीक्षण में अक्षम बताते हैं तभी ड्यूटी से मुक्त किया जा सकता है। यह भी परीक्षण कराया जाएगा कि वह सरकारी सेवा में भी कार्य करने को स्वस्थ हैं अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed