फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The fortnight ended with the sterilization of only four men.

Budaun News: महज चार पुरुषों की नसंबदी के साथ खत्म हो गया पखवाड़ा

Tue, 05 Dec 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The fortnight ended with the sterilization of only four men.
पुरुष नसबंदी के बाद प्रेरकों को पुरस्कृत करते सीएमओ व अन्य।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। सोमवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़े का समापन हो गया। अंतिम दिन लगाए गए शिविर में महज चार पुरुषों ने नसबंदी कराई। पूरे पखवाड़े की यही उपलब्धि रही। इन्हें लाकर विभाग की इज्जत बचाने वाले प्रेरकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवबंर से शुरू हुआ था जो चार दिसंबर तक चला। पखवाड़े के अंतिम दिन सोमवार को लखनऊ से पहुंचे डॉ. एनएस डसीला और उनकी टीम ने चार पुरुषों की नसबंदी की। इसमें तीन पुरुषों की नसबंदी सीएचसी जगत और एक की सीएचसी म्याऊ में लगे शिविर में की गई।
विज्ञापन

जगत के बीसीपीएम मानवेन्द्र सिंह एवं म्याऊ की स्टाफ नर्स शिवा सिंह ने इन लोगों को नसबंदी के लिए प्रेरित किया। सीएमओ ने लाभार्थियों एवं प्रेरकों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, नोडल अधिकारी परिवार नियोजन डॉ. अब्दुल सलाम, प्रियांशु चार्ल्स, नितेश कुमार, संदीप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed