फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The first semester undergraduate exams will begin on the 10th; the university has released the timetable.

Budaun News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 10 से, विश्वविद्यालय ने जारी की समय सारिणी

Wed, 07 Jan 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The first semester undergraduate exams will begin on the 10th; the university has released the timetable.
बदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। इसके बाद जिले भर के महाविद्यालयों में परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जनवरी से प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कॉलेज प्रशासन को कक्ष आवंटन, परीक्षा कक्षों की सफाई, फर्नीचर की व्यवस्था और सीसीटीवी जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पर्यवेक्षकों और केंद्राधीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

वहीं, कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने, पहचान पत्र साथ रखने और विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से उड़न दस्तों का गठन किया गया है, जो विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। किसी भी प्रकार की नकल, अनुशासनहीनता या अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित छात्र और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता का कहना है कि परीक्षा सत्र समय से पूरा कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed