फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The first-come - first-served Policy will Admishn

पहले आओ-पहले पाओ की नीति पर होंगे एडमीशन

Fri, 19 Jun 2015 08:16 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 19 Jun 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन

अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार से एडमीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। एडमीशन के लिए हालांकि कट ऑफ का झंझट नहीं रहेगा, लेकिन आवेदकों को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नियमों से होकर गुजरना पड़ेगा। एडमीशन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होंगे।

विज्ञापन

कॉलेज में बीए, बी.कॉम, बीएससी, एमए और एम.कॉम में एडमीशन के लिए कॉलेज प्रशासन ने इस बार सीटों में कोई वृद्धि नहीं की है, लेकिन एडमीशन की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा सरल कर दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह के मुताबिक, कॉलेज ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मानक के अनुरूप ही एडमीशन प्रक्रिया शुरू की है। बीए में 1040 सीट निर्धारित हैं। बी.कॉम में 340, बीएससी में 160 सीट हैं। एमए और एम.कॉम में भी 60-60 सीट के लिए एडमीशन होंगे।
विज्ञापन

एडमीशन के लिए फार्मों का वितरण भी शुरू हो गया है। बकौल प्राचार्य डॉ. सिंह, एडमीशन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होंगे। एडमीशन की लास्ट डेट अभी तय नहीं है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। एडमीशन फार्म फीस में भी कॉलेज प्रशासन ने वृद्धि नहीं की है। बता दें कि एपीएम कॉलेज में पिछले साल भी पहले आओ-पहले पाओ की नीति को लागू किया था। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़ा यह कॉलेज प्राइवेट सेक्टर से ताल्लुक रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बांके बिहारी कॉलेज में रजिस्टे्रशन शुरू
उझानी। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि कॉलेज में एडमीशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीए की 420 और बी.कॉम की 60 सीट के लिए छात्राओं का एडमीशन सीधी भर्ती के आधार पर होगा। पिछले साल की तरह की सीटें निर्धारित हैं। इस बार एडमीशन प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed