{"_id":"5887923a4f1c1b476fcf3b77","slug":"the-final-rehearsal-of-the-republic-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
26 जनवरी को पुलिस लाइंस में होगी परेड
गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाली परेड के लिए मंगलवार को फाइनल रिहर्सल पूरा हुआ। एसपी सिटी अनिल यादव ने परेड का मुआयना किया। परेड के प्रथम कमांडर सीओ उझानी प्रमोर यादव और द्वितीय कमांडर आरआई लाइन ने जवानों में जोश भरा।
पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को परेड के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। परेड को भव्य बनाने के लिए पिछले कई दिनों से रिहर्सल चल रहा था। मंगलवार को फाइनल रिहर्सल में पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया। एसपी सिटी ने जवानों के जज्बे की तारीफ की। सोमवार को भी परेड का रिहर्सल हुआ था।
विज्ञापन