फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The final installment for the construction of the temples has been received, and work will now pick up pace.

Budaun News: मंदिरों के निर्माण को मिली अंतिम किस्त, अब काम पकड़ेगा रफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The final installment for the construction of the temples has been received, and work will now pick up pace.
उसहैत में ​स्थित कालसेन बाबा मंदिर। संवाद
बदायूं। जिले के दो प्रमुख मंदिरों में चल रहे निर्माण कार्यों को अब गति मिलने की उम्मीद है। दातागंज के प्रसिद्ध नारी शक्ति देवी मंदिर और उसहैत के बाबा कालसेन मंदिर के विकास कार्यों के लिए शासन स्तर से अंतिम किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

नारी शाक्ति देवी मंदिर में 84.83 लाख रुपये से विकास कार्य कराया जा रहा है। इस मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार, श्रद्धालु विश्राम स्थल, शौचालय, पेयजल सुविधा और प्रकाश व्यवस्था जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पिछले वर्ष दूसरी किस्त जारी होने के बाद सीमित बजट के कारण कार्य की गति धीमी हो गई थी। अब अंतिम किस्त के रूप में 12.23 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

उसहैत के बाबा कालसेन मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए भी अंतिम किस्त के रूप में 21.73 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। यहां पर मुख्य मंदिर मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी की सुविधा को सही किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मंदिरों के कार्य पूरे होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- अंतिम किस्त की धनराशि प्राप्त होते ही ठेकेदारों को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। आने वाले कुछ महीनों में दोनों मंदिरों की सूरत बदल जाएगी। - मनीष सिंह, पर्यटन अधिकारी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed