फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The female conductors will undergo training following the verification of their educational documents.

Budaun News: शैक्षिक दस्तावेजों की जांच के बाद महिला परिचालक की जाएंगी प्रशिक्षित

Sun, 19 Apr 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The female conductors will undergo training following the verification of their educational documents.
बदायूं। बरेली में हुई खुली भर्ती में करीब 30 महिलाओं का चयन किया गया था। अब इन चयनित महिलाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए डिपो पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सात माह पहले बदायूं डिपो में एक भी महिला परिचालक नहीं थी, लेकिन प्रदेश सरकार के आदेश पर परिवहन निगम में महिला परिचालकों की लगातार भर्ती कराई जा रही है। पिछले छह माह में 40 महिला परिचालकों की तैनाती हो चुकी है। करीब आठ दिन पहले बरेली में महिला परिचालकों की खुली भर्ती हुई थी, जिसमें बदायूं की कई युवतियों ने आवेदन किया था। इसमें करीब 30 महिलाओं का परिचालक पद पर चयन किया गया था। अब इन महिलाओं की शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। महिलाओं से 10-10 हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर जमा कराए जाएंगे। इसके बाद उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। फिर उन्हें रूट पर रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिपो में 40 महिला परिचालक पहले से कार्य कर रही हैं। अब 30 और महिला परिचालकों का चयन हुआ है। उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी रूट पर रवाना कर दिया जाएगा।- राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed