फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The fast was kept for the long life of Suhag, opened by offering Arghya to the moon

करवाचौथः सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, चांद को अर्घ्य देकर खोला

Fri, 14 Oct 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
The fast was kept for the long life of Suhag, opened by offering Arghya to the moon
करवा चौथ पर चांद का दीदार करती हुई महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। करवाचौथ का त्योहार बृहस्पतिवार का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने दिन में निर्जला उपवास रखकर शाम को अपने पति की आरती उतारी और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला। चंद्रमा निकलते ही पटाखों की आवाज से आसमान गुंजायमान हो गया। घरों में पूजा भी की गई।
विज्ञापन

करवाचौथ के त्योहार का हर सुहागिन महिला को इंतजार रहता है। सुहागिनें पूरे दिन व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। बृहस्पतिवार को भी जिले भर में करवाचौथ का त्योहार खुशियों के बीच मनाया गया। महिलाओं ने करवा आदि रखकर पहले पूजा की और उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद जैसे ही आसमान में चंद्रमा दिखाई दिया, वैसे ही महिलाओं ने उसे अर्घ्य देकर पति की आरती उतारी। इसके बाद पतियों ने अपनी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। इधर, पंजाबी समाज सिविल लाइंस की करवा चौथ की पूजा आवास विकास में आनंदपुर कुटिया साहिब में संपन्न हुई। महिलाओं ने एकत्र होकर पूजा आराधना की।

प्रोफेसर कॉलोनी में छलनी में पति का चेहरा देखती महिला। संवाद

प्रोफेसर कॉलोनी में छलनी में पति का चेहरा देखती महिला। संवाद- फोटो : BADAUN

बिसौली में करवाचौथ पर पति की आरती उतारती महिला। संवाद

बिसौली में करवाचौथ पर पति की आरती उतारती महिला। संवाद- फोटो : BADAUN

भारद्वाज कॉलोनी में पति की पूजा करती महिला। संवाद

भारद्वाज कॉलोनी में पति की पूजा करती महिला। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed