{"_id":"6db263ae37c3730536495aae6384d7dd","slug":"the-farmers-of-the-province-with-dharmendra-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की सरकार किसानों के साथ: धर्मेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की सरकार किसानों के साथ: धर्मेंद्र यादव
badaun
Updated Sat, 21 Mar 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में नगर पालिका परिषद के उप चुनाव की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष व एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने कहा इस चुनाव में पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सूबे की सरकार किसानों के साथ है।
विज्ञापन
गांधीनगर स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में थोड़ा विलंब से पहुंचे सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को करीब नौ माह होने जा रहे हैं, लेकिन इस सरकार ने अपने घोषणापत्र का एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। सूबे की सरकार ने आपदा प्रभावित किसानों के लिए 200 करोड़ रुपये स्वीकृत कर राहत पहुंचाने का काम किया है। किसानों से विश्वासघात का परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी सात अप्रैल को नगर परिषद के उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी फात्मा रजा का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। जब अपना अध्यक्ष होगा, तभी शहर का संपूर्ण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। इन वर्षाें में सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
विज्ञापन
संचालन कर रहे बलवीर सिंह यादव ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर जार दिया। बैठक में विधायक आशीष यादव, सुरेशपाल चौहान, रजनीश गुप्ता, आस मोहम्मद खां, ओमवीर सिंह, रामवीर सिंह, अशोक यादव, राजू यादव, ज्वाला कश्यप, राजपाल शर्मा, खालिद रजा, मो. जावेद, जमीर खां, रामखिलाडी कश्यप, वीपी सिंह, मुंशीलाल, श्रवण सिंह, प्रभात अग्रवाल, नीरज राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहिया की जयंती कल
बदायूं। जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने बताया कि 23 मार्च को समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की 105वीं जयंती सपा कार्यालय पर मनाई जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।