{"_id":"6877fab26d070da23d0c8eba","slug":"the-farmer-had-given-up-his-life-when-his-land-was-divided-badaun-news-c-123-1-bdn1011-143251-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बंटवारे की जमीन हड़पने पर किसान ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बंटवारे की जमीन हड़पने पर किसान ने दी थी जान
विज्ञापन
बदायूं। 14 जुलाई को फंदे से लटक कर किसान के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उनके पिता, बड़े भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने किसान के हिस्से की जमीन को हड़पकर बेच दिया था। साथ ही दो लाख रुपये लेने के बाद नहीं दिए थे। इससे वह परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी चंद्रा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति अशोक कुमार साहू (50) जयपुर में मजदूरी करते थे। उनका पैतृक घर सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव कुरऊ में है। जहां उनके ससुर नत्थू लाल, देवर मनोज व देवरानी रहते है। उनकी जमीन व मकान का बंटवारा नहीं हुआ है।
साल 2022 में ससुर ने पैतृक जमीन पर केसीसी ऋण निकालकर मनोज को दे दिया। इसके बाद केसीसी जमा करने के लिए जमीन बेचने के प्रयास में जुट गए। इस पर उनके पति ने दो लाख रुपये ससुर नत्थू लाल, मनोज व देवरानी को केसीसी जमा करने के लिए दिए, लेकिन रुपये जमा नहीं किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान चुपचाप डेढ़ बीघा जमीन बेच दी गई। इसका पति ने विरोध भी किया और रुपये वापस मांगे, लेकिन सभी ने एकराय होकर साढ़े आठ बीघा जमीन मनोज के नाम कर दी। सात जुलाई को वह पति के साथ गांव कुरऊ पहुंची। जहां पति ने अपने दो लाख रुपये मांगकर जमीन बंटवारे की बात कही।
इससे बौखलाकर तीनों लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट की। शेखपुर चौकी पुलिस से झूठी शिकायत कर दी। इस पर तीनों आरोपियों ने 20 हजार लेकर फैसला किया। आरोपियों ने उनके पति व बच्चों को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे उनके पति काफी आहत हो गए।
14 जुलाई को उनके पति ने आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जेब में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार परिवार के ही लोगों को बताया। पुलिस ने मृतक के पिता, बड़े भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।