{"_id":"688536675bfa78ccab03926f","slug":"the-farmer-died-due-to-a-burst-lung-there-were-12-injury-marks-on-his-head-and-body-badaun-news-c-123-1-bdn1011-143948-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फेफड़े फटने से हुई किसान की मौत, सिर व शरीर पर चोट के 12 निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फेफड़े फटने से हुई किसान की मौत, सिर व शरीर पर चोट के 12 निशान
विज्ञापन
- शनिवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से संकलित किए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर के किसान की बेरहमी से पीटकर ही हत्या हुई थी। इसका राजफाश शनिवार को हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से हो गया है। रिपोर्ट में किसान के सिर व शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के 12 निशान मिले है। वहीं, मौत का मुख्य कारण फेफड़ों के फटना बताया गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या से जुड़े साक्ष्य संकलित किए है। शक के आधार पर एक घर की भी तलाशी ली गई है।
गांव नूरपुर निवासी किसान विजय (27) का शव शुक्रवार दोपहर एक बजे गांव के बाहरी दिशा में तालाब किनारे झाड़ियों में मिला था। परिजनों का कहना था कि किसान की किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में पुलिस मौत को सामान्य मानकर जांच कर रही थी, लेकिन शनिवार को किसान के शव के हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस हैरान रह गई। रिपोर्ट में किसान के पीट कर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या की तफ्तीश शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, कातिल एक से तीन रहे होंंगे। उन्होंने किसान को पकड़ कर लात घूंसों व डंडे से पीटा था। इससे किसान के फेफड़े फट गए और मौत हो गई। परिजनों ने शाम तक तहरीर नहीं दी। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसान के हत्या की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए है। एक घर की भी तलाशी ली गई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।