फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The farmer committed suicide by hanging himself

Budaun News: किसान ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Fri, 31 May 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The farmer committed suicide by hanging himself
सत्यवीर का फाइल फोटो।
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सालार में बृहस्पतिवार दोपहर 27 वर्षीय किसान सत्यवीर ने अपने खेत पर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम के समय उसके परिवार के लोग खेत पर पहुंचे, तब उन्होंने किसान का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम नगला सालार निवासी सत्यवीर पुत्र महेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करता था। पिता ने बताया कि सत्यवीर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उनका खेत मुजरिया चौराहे से कुछ दूर आगे सहसवान मार्ग किनारे विद्युत उपकेंद्र के पीछे है। वहीं सत्यवीर ने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

इसके बारे में परिवार वालों को तब पता चला जब सत्यवीर का भतीजा खेत पर फसल की रखवाली करने शाम के समय पहुंचा। उसने किसान का शव फंदे से लटका देखकर परिवार वालों को सूचना दी, जिससे परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि सत्यवीर का सुबह अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed