{"_id":"099e7956a8d84f1e0c12136653cfd969","slug":"the-farm-plans-to-open-ten-thousand-birds-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार पक्षियों का फार्म खोलने की योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार पक्षियों का फार्म खोलने की योजना शुरू
बदायूं।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुक्कुट योजना के तहत 10 हजार पक्षियों का फार्म खोलने की योजना का जिले में शुभारंभ हो गया है। यह जानकारी देते हुए डीएम शंभूनाथ यादव ने बताया कि इस योजना के तहत पक्षी फार्म खोलने के इच्छुक लोग पशु पालन विभाग में संपर्क करके काम कर सकते हैं।
डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2013 के तहत प्रदेश में 10 हजार लेयर्स (पक्षी) फार्म की स्थापना के लिए कम लागत की एक नई योजना तैयार की गई है। इस योजना में मध्यम वर्ग के उद्यमी आसानी से काम करके लाभ कमा सकते हैं। इस योजना की लागत 70 करोड़ रुपये है, जिसमें 49 लाख रुपये का लोन बैंक करेगी, जबकि 21 लाख रुपये आवेदनकर्ता को जमा करने होगे। योजना के अंतर्गत लिए गए लोन की किस्तें बैंक में समय से जमा करने पर 10 फीसदी तक ब्याज का भुगतान पशुपालन विभाग की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही पांच साल बाद कुक्कुट फार्म कर्ज मुक्त हो जाएगा।
प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत एक एकड़ जमीन खरीदने पर स्टांप ड्यूटी नहीं लेगी। इसके साथ ही पूर्व में संचालित 30 हजार लेयर्स फार्म योजना अब भी संचालित है, जिससे जुड़कर उद्यमी लाभ कमा सकते हैं। इसमें आवेदन करने के इच्छुक लोग पशुपालन विभाग कार्यालय में संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं।