{"_id":"63179feb0ba54a3ade7d67f2","slug":"the-fallen-linter-of-the-dilapidated-room-of-ambiyapur-primary-school-badaun-news-bly496787079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबियापुर प्राथमिक विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग के कमरे का गिरा लिंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबियापुर प्राथमिक विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग के कमरे का गिरा लिंटर
विज्ञापन
बदायूं/दहगवां। परिषदीय स्कूलों के कक्षों की जर्जर हालत को लेकर अमर उजाला जो सच दिखाने की कोशिश कर रहा था, वह आज सामने आ गया। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अंबियापुर की जर्जर बिल्डिंग के एक कमरे की छत बच्चों की छुट्टी होने से कुछ देर पहले टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि उस वक्त बच्चे अलग कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। यदि छुट्टी के समय यह घटना होती तो अनहोनी हो सकती थी, क्योंकि अधिकांश बच्चे इसी कमरे से होकर गुजरते हैं।
ब्लॉक दहगवां क्षेत्र के करीब एक दर्जन विद्यालय ऐसे हैं, जिनकी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। ऐसे में उन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को खुले मैदान या फिर विद्यालय में बने दूसरे कक्ष में पढ़ाया जा रहा है। कुछ विद्यालयों में जर्जर बिल्डिंग में ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अंबियापुर की जर्जर बिल्डिंग के एक कमरे का लिंटर छुट्टी से कुछ समय पूर्व गिर गया। अगर छुट्टी के समय लिंटर गिरता तो उधर से निकलने वाले छात्र-छात्राओं को भी नुकसान हो सकता था।
सखानूं संविलियन विद्यालय में छात्र हो चुका है घायल
संविलियन विद्यालय सखानूं में 18 अगस्त को दोपहर के समय एक कक्षा का लिंटर गिर गया था। इस दौरान वहां मौजूद अरुण (14) पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रुप से घायल हो गया था। बच्चों की चीखपुकार पर प्रधानाध्यापक भारत सिंह वहां पर पहुंचे और छात्र का इलाज कराया। बाद में अभिभावक उसे घर ले गए।
विज्ञापन
- फिलहाल ये मामला मेरी जानकारी में नहीं है। प्रधानाध्यापक द्वारा इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बारे में जानकारी करता हूं, तब कुछ बता पाऊंगा। हालांकि उस विद्यालय में बिल्डिंग जर्जर है। उधर छात्र-छात्राओं को जाने के लिए मना करा दिया गया था। - हर्षित शर्मा, बीईओ दहगवां