फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The fair will be monitored through CCTV, drone cameras and watch towers.

Budaun News: सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों व वॉच टॉवर से होगी मेले की निगरानी

Sun, 12 Oct 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The fair will be monitored through CCTV, drone cameras and watch towers.
मेला ककोड़ा की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अ​धिकारी। स्रोत- सूचना विभाग
कादरचौक। ककोड़ा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में तंबू, प्रकाश व्यवस्था, सीसी कैमरे, ड्रोन कैमरे, फायर सेफ्टी, वॉच टावर, पार्किंग, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाए। डीएम ने कहा कि मेला ककोड़ा जिले का गौरव है। इसलिए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन समयबद्ध ढंग से करे। उन्होंने समीपवर्ती जिलों के अधिकारियों से गंगा प्रवाह और स्नान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन

29 अक्तूबर से शुरू होगा मेला, पांच नवंबर को मुख्य स्नान पर्व
डीएम ने बताया कि 29 अक्तूबर को सुबह नौ बजे ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन गंगा तट पर हवन-पूजन के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। चार नवंबर को दोपहर एक बजे मेला ककोड़ा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। जबकि पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मुख्य पर्व के रूप में मनाया जाएगा। यह मेला 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
कंट्राेल रूम से रखी जाएगी नजर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। पूरे क्षेत्र पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी अराजकतत्व या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। मेला में पुलिस चौकी, कोतवाली खुलेगी, कंट्रोल रूम भी बनेगा। व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए।

-----------------------------------
इस बार मेले में दुकानदारों को राहत
जिला पंचायत प्रशासन ने इस बार दुकानों की जगह का रेट नहीं बढ़ाया है। दुकानदारों को पिछले वर्ष के दर पर ही स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले तीन वर्षों से मिनी कुंभ मेले में तहबाजारी का ठेका निजी ठेकेदारों को दिया जा रहा है। इससे पूर्व जिला पंचायत स्वयं दुकानों का आवंटन कर निर्धारित दर पर वसूली करती थी। ठेका प्रणाली लागू होने के बाद प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी की जा रही थी, लेकिन इस वर्ष पहली बार यह बढ़ोतरी रोक दी गई है। पिछले वर्ष का तहबाजारी ठेका 42.75 लाख का हुआ था। इस बार 43.10 लाख में ठेका दिया गया है। जिला पंचायत के डीसी धर्मचंद्र ने बताया, इस वर्ष दुकानदारों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला गया है। जगह का रेट पिछले वर्ष जैसा ही रहेगा। मेले में खानपान, पूजन सामग्री, खिलौने, झूले और घरेलू सामान की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed