फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The entire district is wrapped in fog throughout the day

Budaun News: दिन भर कोहरे की चादर में लपेट रहा पूरा जिला

Mon, 29 Jan 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The entire district is wrapped in fog throughout the day
रविवार को छाया रहा कोहरा। संवाद
बदायूं। साल का पहला महीना बीतने को है मगर सर्दी कम नहीं हो रही है। शनिवार को धूप जरूर निकली, लेकिन रविवार सर्द हवाएं चलती रही। पूरा जिला कोहरे की चपेट में लिपटा रहा। ठंड से परेशान लोग घरों में ही कैद रहे। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यवस्त रहा। बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

पिछले करीब एक माह से धूप ने लोगों को कम ही दर्शन दिए हैं। जिसकी वजह से सर्दी अपना पूर्ण कहर बरपा रही है। शनिवार को जिस तरह मौसम रहा। उसको देखकर लग रहा था कि आगे दिन अच्छे रहेंगे, लेकिन रविवार का दिन अन्य दिनों की तरह तरह कोहरे में लिपटा रहा। दिनभर लोग सूर्य देव के दर्शन के लिए तरसते रहे, लेकिन धूप नहीं निकली। जिसकी चलते लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं आवश्यक कार्य के लिए ही लोग घरों से बाहर आए।
विज्ञापन

कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच चल रही सर्द हवाओं का असर बाजार पर भी देखने को मिला। वहां पर बेहद कम लोग ही सड़कों पर थे। पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। दुकानदार हाथ पैर हाथ धरे बैठे हुए थे। दुकानदारों विवेक ने कहा कि इस बार सर्दी कुछ ज्यादा ही परेशान कर रही है। पहले बीच-बीच में धूप निकल आयी थी, लेकिन इस बार करीब एक माह हो गया है। धूप ने सही से दर्शन नहीं दिए हैं। इसके चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार अभी ठंड यूं ही बनी रहेगी। मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस सप्ताह बारिश होने की भी संभावना है। इससे मौसम में ठंडक और बढ़ सकती है। उसके बाद में मौसम में परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।

रविवार को छाया रहा कोहरा। संवाद

रविवार को छाया रहा कोहरा। संवाद

रविवार को छाया रहा कोहरा। संवाद

रविवार को छाया रहा कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed