फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the election of gram pradhan will be in foru phase

जारी हुई ग्राम प्रधान चुनाव की अधिसूचना

Sat, 07 Nov 2015 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 07 Nov 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
the election of gram pradhan will be in foru phase
1038 प्रधान और 12,874 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर होगा चुनाव
विज्ञापन


प्रधानों की अधिकार हुए सीज, एडीओ पंचायत संभालेंगे भार

जिले में 1038 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों में 12,874 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन चुनाव की तैयारियों में लग गया है। हाल ही में पंचायत चुनावों के दो स्तरों का चुनाव कराने वाले प्रशासन को कई अनुभव मिले हैं। इस चुनाव में प्रशासन को अधिक कठिनाई नहीं उठानी पड़ेगी।
पूर्व में जिले में 18 ब्लाक थे तो 885 ग्राम पंचायतें थीं लेकिन परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 1035 हो गई है। पहला चुनाव होगा जो इतनी बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों को चुनेगा।
विज्ञापन


इन पदों पर होंगे चुनाव
ग्राम पंचायत सदस्य संख्या-12874
ग्राम प्रधान संख्या-1038

ये होगा आरक्षण
ग्राम प्रधानों के 1038 पदों में 73 पद अनुसूचित जाति महिला, 129 पद अनुसूचित जाति, 99 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 185 पद पिछड़ा वर्ग, 179 केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानों से लिए जा रहे हैं उपभोग प्रमाण पत्र
बदायूं। जिले के सभी 885 ग्राम प्रधानों को गत वर्ष मिली राज्य वित्त की राशि करीब 12 करोड़ का हिसाब मांगा जा रहा है। 250 ग्राम प्रधानों ने डीपीआरओ कार्यालय में तो 500 से अधिक ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालयों में अपने उपभोग प्रमाण पत्र जमा कर दिए हैं। सभी प्रधानों को इस संबंध में डीपीआरओ राजेश यादव द्वारा नोटिस दिया जा चुका है। डीपीआरओ, राजेश यादव आरक्षण से लेकर प्रधानों और सदस्य पदों को सृजित किए जाने का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। आदेश आते ही प्रधानों के अधिकार सीज कर दायित्व एडीओ को सौंप दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed