{"_id":"667372237c376b246d0bf604","slug":"the-drain-was-cleaned-on-paper-but-was-found-choked-on-the-spot-badaun-news-c-123-1-sbly1001-120824-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कागजों में साफ हो गया नाला, मौके पर मिला चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कागजों में साफ हो गया नाला, मौके पर मिला चोक
Thu, 20 Jun 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
नवादा पुलिस चौकी के पास स्थित चोक नाला। संवाद
बदायूं। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का किस तरह से निस्तारण होता है, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। नवादा में स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई पोर्टल पर नाला सफाई को लेकर शिकायत की तो सचिव ने पालिका क्षेत्र में हो रही नाला सफाई का फोटो लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। मौके पर यह नाला चोक है। बारिश होने पर नाले के पास स्थित हाईवे का डूबना तय है।
नगर पालिका की सीमा नवादा तक है। उसके आगे ब्लॉक जगत की सीमा शुरू हो जाती है। नवादा से बरेली, बिसौली, चंदौसी, मुरादाबाद, आंवला, रामपुर जाने के लिए रास्ता है। सीमा विवाद के चलते यहां पर अक्सर सफाई व्यवस्था को लेकर टकराव होता है। प्रधान और सचिव की लापरवाही के चलते यहां पर सफाई व्यवस्था चौपट रहती है। हालत यह है यहां पर सालों से नाले चोक पड़े हुए हैं।
मानसून सक्रिय होने से पहले नाला सफाई के लिए स्थानीय लोगों ने करीब एक माह पहले सचिव को समस्या के बारे में अवगत कराया, तो उनको जल्द नाला सफाई कराने का आश्वासन मिला। सुनवाई न होने पर जनसुनवाई पोर्टल की शिकायत की गई। शिकायत निस्तारण की जो रिपोर्ट शिकायतकर्ता के पास पहुंची उसमें लगाया गया फोटो पालिका क्षेत्र का है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सचिव ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। वहीं ग्राम पंचायत सचिव नदीम का दावा है कि उन्होंने करीब 20-25 दिन पहले नाला सफाई कराई थी। उनका कहना है कि दोबारा फिर से नाला की सफाई कराई जाएगी।