फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The doors of the temple were closed as soon as the Sutak period started

Budaun News: सूतक काल लगते ही बंद हो गए मंदिर के कपाट

Mon, 08 Sep 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The doors of the temple were closed as soon as the Sutak period started
जोगीपुरा में ​स्थित शिव नौ दुर्गा मंदिर। संवाद
बदायूं। रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ। यह ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दिया। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है। इस दौरान किए गए मंत्र जाप, हवन और दान को सामान्य दिनों की तुलना में 100 गुना अधिक फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन

पंडित गिरीश ने बताया कि ग्रहण का आरंभ रात 09:57 बजे से हुआ। इसके बाद खग्रास 11:01 बजे से शुरू होकर 11:42 बजे मध्य तक रहा। खग्रास का अंत रात 12:23 बजे और मोक्ष रात 01:26 बजे हुआ। इस तरह चंद्र ग्रहण की कुल अवधि तीन घंटे 29 मिनट रही।
विज्ञापन

ग्रहण से नौ घंटे पहले यानी रविवार दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो गया था। सूतक के दौरान मूर्ति स्पर्श, अनावश्यक वार्ता, भोजन, मलमूत्र विसर्जन और धारदार वस्तु का प्रयोग वर्जित बताया गया है। छोटे बच्चों, वृद्धों और रोगियों पर यह नियम लागू नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण स्पर्श के समय स्नान, मध्य काल में हवन-पूजन, इष्ट मंत्र जाप और धर्मग्रंथों का पाठ करना शुभ माना जाता है। ग्रहण मोक्ष के समय गंगाजल से पुनः स्नान कर अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। भोजन में तुलसी दल या कुश डालकर रखने की परंपरा भी बताई गई है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में चंद्र दर्शन और नुकीली वस्तुओं के प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है।


मंदिर खोलने से पहले हुई धुलाई
रात 1:26 मिनट पर चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा। इसके लिए मंदिरों को खोला जा सकता है। हालांकि अधिकांश मंदिरों को सुबह खोलने की बात कही जा रही है।

जोगीपुरा में स्थित शिव नौ दुर्गा मंदिर। संवाद

जोगीपुरा में स्थित शिव नौ दुर्गा मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed