{"_id":"581de1f24f1c1b903b435fb8","slug":"the-district-will-have-three-days-additional-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन दिन होगी अतिरिक्त बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन दिन होगी अतिरिक्त बिजली कटौती
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह नवंबर से शुरू किया जाएगा अनुरक्षण का काम
रोज दिन में आठ से 12 बजे तक गुल रहेगी बिजली
जिले को तीन दिन अतिरिक्त बिजली कटौती का सामना करना होगा। छह नवंबर से आठ नवंबर तक रोज दिन में आठ से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। ऐसा अनुरक्षण कार्य के चलते होगा। अनुरक्षण का काम पूरा होने के बाद लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिल लाएगा। बदायूं के साथ बिजली कटौती संभल जिले के बबराला में भी की जाएगी।
विद्युत वितरण खंड शनिवार को उसावां, बिसौली, बिल्सी, उझानी और शहर के साथ संभल के बबराला में अनुरक्षण का काम कराएगा। काम तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान दिन में आठ बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। अनुरक्षण के चलते जिले के ज्यादातर इलाकों में तीन दिन तक बिजली कटौती होगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि जिला मुख्यालय को 24 और देहात इलाकों को 18 घंटे तक बिजली देने के लिए विभाग यह तैयारी कर रहा है। काम पूरा होने के साथ ट्रिंपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात भी मिलेगी।