{"_id":"698cdb334ff776e29203c642","slug":"the-district-has-a-95-kilometer-long-expressway-and-industrial-corridors-will-be-built-at-three-locations-badaun-news-c-123-1-bdn1036-157055-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में 95 किलोमीटर लंबा है एक्सप्रेस-वे, तीन जगहों पर बनेगा औद्योगिक कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में 95 किलोमीटर लंबा है एक्सप्रेस-वे, तीन जगहों पर बनेगा औद्योगिक कॉरिडोर
Thu, 12 Feb 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
जिले से निकला गंगा एक्सप्रेस-वे। संवाद
बदायूं। जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने वाली एक बड़ी पहल के तहत शासन ने गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) के निर्माण को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से बदायूं के औद्योगिक परिदृश्य में व्यापक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
लंबे समय से औद्योगिक निवेश के लिए तरस रहे जिले को अब एक संगठित औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। एक्सप्रेस-वे के किनारे बिनावर, दातागंज, बनकोटा के पास बनेगा कॉरिडोर बनने को है। यहां अब तक सात कंपनियों ने अपने उद्योग लगाने की रुचि भी दिखाई है।
जिले से करीब 95 किलोमीटर लंबा निकले गंगा एक्सप्रेस-वे की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यह क्षेत्र निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। एक्सप्रेस-वे से जुड़ाव होने के चलते माल परिवहन, कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों की देशभर में सप्लाई बेहद सुगम हो सकेगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में बड़े कारखानों, आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों, एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों तथा विशाल वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की संभावना है। इससे बदायूं न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर उभरेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। संवाद