फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district got another gift Lalbti

जिले को मिला एक और लालबती का तोहफा

Sat, 09 May 2015 11:57 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 09 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The district got another gift Lalbti

 सूबे की सरकार ने जिले को एक और लालबती का तोहफा दिया है। अब जिलाध्यक्ष और एमएलसी बनवारी सिंह यादव को पिछड़ा वर्ग वित विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे उनके समर्थकों में हर्ष की लहर है।

विज्ञापन

सपा सरकार मिशन-2017 के तहत अभी से संगठन को दुरुस्त करने में जुट गई है। इसी के तहत जिलों में संगठन की धार और तेज करने तथा चुनावी वैतरिणी पार करने के लिए महत्वपूर्ण पदों बिठाया जा रहा है। अभी हाल में शहर विधायक आबिद रजा को उतर प्रदेश वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर लालबती से नवाजा गया। अभी ये खुमार उतरा नहीं था कि अब एमएलसी बनवारी सिंह को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि पहले बनवारी सिंह आवास बंधु निगम के उपाध्यक्ष थे। फिर सरकार ने एक साथ सभी निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को हटा दिया था। अब एक आर फिर बदायूं को दो-दो लालबती मिल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed