Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district became bathed in the light of lamps.

Budaun News: दीयों की रोशनी से सराबोर हुआ जिला

Tue, 10 Nov 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The district became bathed in the light of lamps.
बदायूं में आसमान में छूट रही आतिशबाजी। संवाद
बदायूं। दिवाली जिले में धूमधाम से मनाई गई। शाम होते ही जिला दीयों की रोशनी और पटाखों की गूंज से जगमगा उठा। घर-घर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

अनार, चकरी, रॉकेट, फुलझड़ी और बम की आवाज से देर रात तक आसमान गूंजता रहा। शहर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों और बाजारों में विशेष सजावट की गई थी। लोगों ने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाई और दीप जलाए। महिलाएं नए वस्त्रों में सजी-धजी नजर आईं तो बच्चे पटाखे फोड़ने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

दबतोरी। दीपावली का त्योहार क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। अमावस्या पर तय मुहूर्त पर लोगों भगवान गणेश और महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की।
उसावां। कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दीपों के इस पावन पर्व पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी झालरों व मिट्टी के दीपों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा कस्बा रोशनी से जगमगा उठा। शाम से ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादरचौक। दीपावली पर शाम को शुभ मुहूर्त में परिवारों ने भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद घरों के दरवाजों, छतों और आंगन में दीप जलाए गए। दीपों की कतारों और रंगीन झालरों से पूरा क्षेत्र रोशनी में नहा उठा।
सैदपुर। दीपावली पर लोगों ने अपने घरों और दुकानों पर लक्ष्मी देवी की पूजा की। मिष्ठानों की दुकानों देर शाम तक पर भारी भीड़ रही और एक दूसरे को लोगों ने उपहार भेंट कर दीपावली की बधाई दी नगर पंचायत की तरफ से नगर में सजावट रोशनी की गई।

बिल्सी। नगर में लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी छोड़ी। मिष्ठान की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही। मंदिरों में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की। मंदिरों में दीप जलाए।

बदायूं में आसमान में छूट रही आतिशबाजी। संवाद

बदायूं में आसमान में छूट रही आतिशबाजी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed