{"_id":"683f48907d2a9f6e6c050cd4","slug":"the-devotees-offered-chola-to-hanumanji-and-organized-a-feast-badaun-news-c-123-1-sbly1006-140542-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर कराया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर कराया भंडारा
विज्ञापन
बिल्सी के भवन मंदिर में कन्याओं को भोजन कराते भक्त। संवाद
बदायूं/बिल्सी। जिले भर के हनुमान मंदिरों में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को भक्तों ने बालाजी का विशेष शृंगार कर चोला चढ़ाया। इसके बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद कन्याओं को सहभोज और भंडारा किया गया।
बिल्सी नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बड़े मंगलवार को हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराया। उसके बाद बाबा का चोला चढ़ाकर भव्य शृंगार किया। फिर आरती कर प्रसाद वितरण किया। इसी तरह नगर के मोहल्ला चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में पंडित संजय शर्मा और भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष शृंगार किया। बिल्सी के अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में मनोज वाष्र्णेय, संजीव वाष्र्णेय, राखी वाष्र्णेय, कपिल वाष्र्णेय, राजीव शर्मा, संजीव माहेश्वरी, गोरेलाल व्यास, नवीन कुमार ने शृंगार कर प्रसाद चढ़ाया।
इसी तरह तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर पूजा-अर्चना की। बदायूं की सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर राहगीरों को दूध और गुलाब रस के शर्बत का वितरण किया गया। साथ ही हनुमानजी को लड्डुओं का भोग लगाया गया। शाम को हनुमान चालीसा के पाठ के बाद 101 दीपों से संकट मोचक हनुमान बाबा की महाआरती उतारी गयी। इस मौके पर प्रदीप पटवा, राम गोपाल देवल ,कन्हैया मिश्रा, दीपक वैश्य, प्रशांत रस्तोगी, आलोक वैश्य ,राजकुमार सिंह सेंगर, सचिन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।