फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the development will be the priority

‘विकास की होगी पहली प्राथमिकता’

Sat, 07 Nov 2015 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 07 Nov 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
the development will be the priority
बोले ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव  
विज्ञापन


पहली बार आगमन पर हुआ ग्राम विकास राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत

गांव कलौरा में पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि वह सहसवान क्षेत्र की जनता को कभी भूल नहीं सकते जिसने उन्हें कई बार विकास बनाया है। उसी क्षेत्र कटी जनता के सहयोग की वजह से आज वह इस ओहदे पर पहुंचे हैं। बोले-जिले के विकास पर उनका पूरा फोक्स रहेगा। जिले में सपा सरकार बनने के बाद से ही विकास की गंगा बह रही है जो भी गांव विकास से यदि अछूते हैं तो वहां भी विकास होगा। सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे मेहनत और निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस दौरान उनका गांव करनपुर, डहरपुर, गनगोला,सराय पापड़, बेलाडांबडी आदि में स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक आशीष यादव, आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के अलावा पूर्व प्रमुख अवनीश यादव, शकील, विजय प्रताप आदि थे। मोहल्ला अरेला में राज्यमंत्री ने गरीब नमाज एजूकेशनल इंस्टीट्यूट का भी उद्घाटन किया।
इधर, बदायूं में नव क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान योगेश यादव, राजकुमार बघेल, शिवम सक्सेना, कुलदीप, कौशिक ठाकुर, आशीष, विवेक गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ओमकार सिंह का हुआ भव्य स्वागत
बदायूं। प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास विभाग के नव नियुक्त राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के मंत्री बनने के बाद प्रथम बार जिले में आगमन पर कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री का स्वागत बेलाडांडी पुल, पूर्व विधायक प्रेम पाल सिंह यादव के पैतृक गांव कलौरा, दातागंज, गनगोला, पापड़, ठहरपुर सराय, नई सड़क, मूसाझाग, गुलडिय़ा, किसरुआ, एचपी इंटरनेशलनल स्कूल के सामने, दातागंज तिराहा, जवाहरपुरी, इंदिरा चौक, नेकपुर मोड़ और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव, शेखूपुर विधायक आशीष यादव, बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य, चेतना सिंह, कैप्टन अर्जुन, प्रेमपाल सिंह यादव, अवनीश यादव, संदीप सिंह, अतुल गुप्ता, अमित चौधरी, चेयरमैन नूरुद्दीन, वाहिद खां, मनवीर यादव, रूपेंद्र आर्य, अरविंद शर्मा, गिरिराज किशोर शर्मा, नवाब सिंह यादव, ओमवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed