फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The department has purchased special TLM kits, distribution will be done soon

Budaun News: विशेष टीएलएम किट की विभाग ने की खरीद, जल्द होगा वितरण

Tue, 22 Oct 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The department has purchased special TLM kits, distribution will be done soon
बदायूं। दृष्टि बाधित व लो विजन वाले छात्र-छात्राओं के लिए विभाग ने विशेष टीएलएम किट की खरीदारी की है। जल्द ही इनका वितरण शुरू किया जाएगा। इससे परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जिले में समेकित शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनकी आवश्यकता और रुचि के अनुसार सरल, स्पष्ट, सुगम और पाठ्यक्रम आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में 100 पंजीकृत दृष्टिबाधित और 55 लो विजन छात्र-छात्राएं हैं। इन छात्र-छात्राओं को समेकित शिक्षा की ओर से विशेष सामग्री के तहत शिक्षण कार्य कराया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं की रुचि के अनुसार सरल, स्पष्ट, सुगम और पाठ्यक्रम आधारित विशेष टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटीरियल अर्थात शिक्षण अधिगम सामग्री) की खरीदारी की। इनको इस टीएलएम किट का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र ने बताया कि विशेष टीएलएम किट की खरीदारी कर ली गई है। जल्द ही इसका वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed