फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The death of the farmer who went to guard the crop

बदायूं: फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत

Mon, 13 Feb 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The death of the farmer who went to guard the crop
सिलहरी (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बाबट में रविवार देर शाम 65 वर्षीय किसान सुरेश सिंह पटेल की अचानक खेत में गिरने से मौत हो गई। वह अपने खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने गए थे। खेत की मेड़ से गुजरने वक्त अचानक गिर गए। परिवार वाले उन्हें निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

यह मामला रविवार शाम करीब सात बजे का है। उस वक्त किसान सुरेश सिंह पटेल अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। परिवार वालों के मुताबिक अक्सर शाम को उनके खेतों में छुट्टा पशु आ जाते हैं। इससे सुरेश रोजाना सुबह-शाम खेत पर फसल की रखवाली करने जाते थे। वह रविवार शाम खेत की मेड़ से होकर गुजर रहे थे। तभी अचानक खेत में गिर गए। आसपास खेतों में लोग वहां पहुंचे और परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग किसान की हार्टअटैक से मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed