{"_id":"660b09d0f9bfefa289004634","slug":"the-dead-body-was-tied-to-a-bag-filled-with-sand-and-thrown-into-ramganga-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116264-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रेत भरे कट्टे से बांधकर रामगंगा में फेंक दिया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रेत भरे कट्टे से बांधकर रामगंगा में फेंक दिया था शव
विज्ञापन
- प्रेमिका और उसके पति ने की थी अमित की हत्या, पुलिस ने दोनों को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। उगनपुर के अमित उर्फ सुमित की सिर में सरिया मारकर और गला दबाकर हत्या की गई थी। उसे प्रेमिका रिंकी ने ही कॉल करके गांव नवदिया बुलाया था। इसके बाद रिंकी और उसका पति मुकेश अमित को सबलपुर प्राथमिक स्कूल के पीछे ले गए थे। वहांं रिंकी, मुकेश और रिंकी के पिता राजपाल ने अमित की सिर में सरिया मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी। शव को साड़ी में लपेटकर कट्टे में भर दिया फिर उसे रेत भरे कट्टे के साथ बांधकर रामगंगा में फेंक दिया।
प्रेमिका रिंकी और उसके पति मुकेश ने वारदात को अंजाम देने के लिए होली का दिन चुना था। दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अमित रिंकी के मोबाइल पर कॉल करता था, इससे उनके घर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि रिंकी का पिछले पांच साल से अमित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले ही रिंकी की मुकेश से शादी हुई थी। अमित के कॉल करने से उसके प्रेम प्रसंग के बारे में मुकेश को भी जानकारी हो गई थी।ॉ
मुकेश ने इस बारे में अपने ससुर राजपाल को बताया। इसके बाद तीनों ने अमित को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने होली का दिन चुना। उन्होंने बताया कि पिता की होली की वजह से अमित की बहन रजनी अपने मायके उगनपुर आ गई थी, जबकि उसका पति तोताराम नवदिया गांव में था। उसे इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
अमित की हत्या करने के बाद आरोपी उसके शव को बाइक पर रखकर रामगंगा नदी ले गए। वहां उन्हाेंने शव को साड़ी में लपेटकर एक कट्टे में भरा और फिर उसे रेत भरे कट्टे से बांधकर रामगंगा किनारे गहरे कुंड में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने रिंकी और उसके पति मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर शव भी बरामद हो गया।
पुलिस ने अमित के बड़े भाई वीरपाल की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर बाद रिंकी और मुकेश को जेल भेज दिया गया। राजपाल को तलाश किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
पहली पत्नी के परिवार वालों पर शक कर रहे थे परिजन
- अमित के लापता होने के दौरान से उसके परिजन उसकी पहली पत्नी के परिवार वालों पर शक कर रहे थे। करीब दो साल पहले अमित की शादी शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी पारूल से हुई थी, लेकिन एक साल बाद पारुल की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद दोनों परिवारोंं के संबंधों में खटास आ गई। अमित की दूसरी शादी बरेली के गांव मानपुर निवासी मोनी से हुई थी। 25 मार्च को अमित ने मोनी को कॉल करके अपने दोस्त के घर जाने के बारे में बताया था।