फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man dead body was thrown into the Ganges after killing his brother in budaun

भाई की हत्या कर गंगा में फेंका शव: पुलिस ने तलाश कराया तो बोरी में बंद मिली किसी और की लाश

Sun, 19 Feb 2023 11:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2023 11:02 AM IST
सार

बदायूं में एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव गंगा में फेंक दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर शव की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। 
 

विज्ञापन
young man dead body was thrown into the Ganges after killing his brother in budaun
प्रिंस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी इलाके से 15 दिन से लापता 25 वर्षीय प्रिंस की उसके ही भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को कछला घाट पर गंगा में फेंक दिया था। जब गोताखोर गंगा में बहे एमबीबीएस के छात्रों को तलाश रहे थे। इस दौरान बिल्सी पुलिस आरोपी और उसे दोनों साथियों को लेकर कछला गंगाघाट पहुंची। उनकी निशानदेही पर तलाश की गई तो बोरी में बंद एक वृद्ध का शव मिल गया। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक निवासी प्रिंस पुत्र राजेश करीब 15 दिन से लापता है। परिवार वाले तब से उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार को राजेश अपने घर में प्रिंस के जरूरी दस्तावेज देख रहे थे। इस दौरान उनका छोटा बेटा हर्ष बाहर से घूमता हुआ आया। उसने पिता से कागज ढूंढ़ने के लिए मना किया। 

विज्ञापन

पिता से बोला- मैंने भाई की हत्या कर दी 

उसने पिता से कहा कि मैंने प्रिंस की अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी और उसके शव को कछला घाट पर गंगा में फेंक दिया है। यह सुनकर राजेश हैरान रह गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने हर्ष और उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि प्रिंस का शव कछला गंगाघाट पर फेंका गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तीनों युवकों को लेकर कछला गंगाघाट पहुंची। उस वक्त गंगाघाट पर डीएम और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को गंगा में तलाश कराया जा रहा था। उनकी निशानदेही पर प्रिंस को भी तलाश कराया गया। इस दौरान गंगा में एक वृद्ध का बोरी में बंद शव मिला।

वृद्ध की भी नहीं हुई शिनाख्त 

अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्ध की भी हत्या की गई है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने प्रिंस की हत्या क्यों की, कैसे की, अभी इसका पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामले में छानबीन चल रही है। उसके ही कुछ बताया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed