फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dead body of a young man found hanging in the lover Nagla

प्रेमी नगला में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 Apr 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found hanging in the lover Nagla
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव प्रेमी नगला में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। जब गांव वाले खेतों की ओर गए। तब उन्हें इसके बारे में पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अर्जुन (45) कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सदाठेर का निवासी था। परिवारवालों के मुताबिक अर्जुन सोमवार रात बिना कुछ कहे घर से निकल गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लगा। इधर, नजदीकी गांव प्रेमी नगला के कुछ ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए। तब उन्होंने अर्जुन का शव राजाराम के खेत में आम के पेड़ पर फंदे पर लटका देखा। सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ये सूचना सदाठेर गांव में भी पहुंच गई। इससे युवक के परिवारवाले मौके पर आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवाले बता रहे हैं कि युवक कुछ समय से परेशान था। उसने सोमवार रात फंदे पर लटककर जान दे दी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। थाना पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed