फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The day dawned with dense fog, and the cold wave left people shivering.

Budaun News: घने कोहरे संग निकला दिन, शीतलहर से छूटी कंपकंपी

Sat, 27 Dec 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 27 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The day dawned with dense fog, and the cold wave left people shivering.
सुबह आठ बजे एमएफ हाईवे का हाल। संवाद - फोटो : बीएलओ उमेश की फाइल फोटो।
बदायूं। घने कोहरे के साथ दिन निकला। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। शीतलहर और आसमान में छाए कोहरे की वजह से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम से ही घना कोहरा छाने लगा, जो देर रात तक भयावह हो गया। ठंड ने कांपने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार सुबह से चली शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसर गया। दिन भर लोगों की कंपकंपी छूटी रही। बाजार में भी ग्राहकों की संख्या कम रही। जिले में अधिकतम तापमान 19 जबकि, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


सुबह के समय खेतों में पाला दिखा। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने हीटर और अलाव का सहारा लिया। दिन में 9 किमी प्रति घंटे की गति से चली सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाती रहीं। इसके कारण लोगों की पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। सर्दी के तेवर देख अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। गलन से राहत पाने के लिए घरों में हीटर व ब्लोअर और बाहर लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव के साथ भीषण सर्दी का प्रकोप अभी बना रहेगा। इसके कारण लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस पूरे सप्ताह ठिठुरन बरकरार रहेगी। गलन अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed