फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The crop was destroyed in the flood, now labor has become a support

Budaun News: बाढ़ में फसल हुई तबाह तो अब मजदूरी बना सहारा

Fri, 08 Sep 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The crop was destroyed in the flood, now labor has become a support
तौफी नगला में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा
आजीविका चलाने के लिए ग्रामीणों ने किया दूसरे जिलों का रुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में आई बाढ़ की वजह से निचले इलाकों में बसे गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बाढ़ में उनकी पूरी फसल तबाह हो जाने पर उन्हें अब आजीविका चलाने के लिए मजदूरी करनी पड़ रही है। ऐसे में कई ग्रामीणों ने दूसरे जिलों का रुख किया है।
पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में बारिश होने की वजह से बैराजों से काफी मात्रा में पानी छोड़ा गया। जिसकी वजह से गंगा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब दो माह तक गंगा खतरे के निशान से ऊपर बहती रही। जिसने सहसवान और उसहैत क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों की फसलों, घरों को अपनी आगोश में ले लिया। जिस कारण उनके रहने का ठिकाना और परिवार चलाने का सहारा खेती भी छिन गई।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने समय-समय पर लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया, लेकिन यह अपर्याप्त साबित हुई। ऐसे में अब बाढ़ का पानी उतर जाने के बाद ग्रामीणों को आजीविका चलाने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने मजदूरी के लिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद का रुख करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
15 बीघा जमीन पर धान की फसल की थी। काफी उम्मीद थी, लेकिन बाढ़ से पूरी फसल गंगा में समा गई। ऐसे में अब परिवार का पेट पालने के लिए मजबूरी में मजदूरी करने के लिए विवश हैं।

-अशोक सिंह, अहमद नगर बछौरा
-
10 बीघा जमीन पर कर्जा लेकर फसल की थी, लेकिन गंगा में आयी बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया, हालत यह है कि अब मजदूरी करने के अलावा कोई भी सहारा नहीं बचा है।
-भगवत सिंह, अहमद नगर बछौरा

तौफी नगला में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा

तौफी नगला में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा

तौफी नगला में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा

तौफी नगला में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed