Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The court sentenced the two accused to the period they had already spent in jail.

Budaun News: कोर्ट ने दो अभियुक्तों को जेल में बिताई अवधि की सुनाई सजा

Tue, 03 Nov 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The court sentenced the two accused to the period they had already spent in jail.
बदायूं। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) सुरेंद्र पाल सिंह के कोर्ट ने एनडीपीएस के केस में अभियुक्त अनवर निवासी ग्राम बेहटा डंबर, थाना कादरचौक को जुर्म स्वीकार करने के आधार पर दोषी ठहराते हुए जेल में बिताई अवधि में एक साल छह माह कैद की सजा सुनाई है। पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि 19 जुलाई 2020 को थाना कादरचौक के तात्कालिक उप निरीक्षक जब्बार अली ने अभियुक्त अनवर को पकड़ा था। जामा तलाशी के दौरान बैग से सात किलो चार सौ ग्राम अफीम डोडा चूर्ण मिला था। पुलिस ने विवेचना कर पकड़े अभियुक्त अनवर के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। जुर्माने की धनराशि जमा न करने पर दोषी को चार माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) सुरेंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने एनडीपीएस केस में अभियुक्त सखावत अली निवासी गोविंदापुर, थाना सीबीगंज, बरेली को जेल में बिताई अवधि की सजा सहित छह हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माने की धनराशि जमा न करने पर अभियुक्त को चार माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बिनावर पुलिस ने 2020 में आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। विवेचना उप निरीक्षक हरिओम सिंह ने पूर्ण करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed