{"_id":"65ca21d8e1254ebcc4017d4f","slug":"the-couples-hands-and-feet-were-tied-and-the-buffalo-was-taken-away-in-the-vehicle-badaun-news-c-123-1-sbly1035-113333-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दंपती के हाथ-पैर बांधकर वाहन में लादकर ले गए भैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दंपती के हाथ-पैर बांधकर वाहन में लादकर ले गए भैंस
विज्ञापन
उझानी के गांव जमरौली में भैंस चोरी की जानकारी देते शंकर लाल और रतनपाल।
रविवार रात हुई घटना, पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली में रविवार रात चोरों ने पशुशाला में दंपती के हाथ-पैर बांधने के बाद चार भैंसें खोल लीं। पिकअप में चढ़ाते समय तीन छूट कर भाग गईं। एक भैंस को चोर पिकअप में लादकर ले गए।
रविवार रात पशुशाला में घुसे चोरों की आहट पर पशुपालक शंकर लाल और उनकी पत्नी जाग गईं। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो चोरों ने तमंचा दिखाकर दंपती को खामोश रहने को कहा। चोरों ने शंकर लाल और उनकी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए। बताते हैं कि पिकअप में चढ़ाते समय तीन भैंस छूटकर भाग गईं। चोर एक भैंस को पिकअप में लादकर ले गए।
चोरों के निकल जाने के बाद दंपती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए। बाद में ग्रामीणों ने बिल्सी क्षेत्र में गांव पुसगवां पुलिया तक पिकअप की तलाश की पर कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने उझानी की अब्दुल्लागंज चौकी और बिल्सी थाने के पुलिस कर्मियों को भी जानकारी दी पर चोर हत्थे नहीं लगे।
विज्ञापन
बता दें कि इलाके के गांव बुर्रा फरीदपुर, पटपरागंज और अढौली फाटक पार नगला में पशु चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।