फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The construction of the underpass near the railway station is in its final stages.The construction of the underpass near the railway station is in its final stages.

Budaun News: रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास के निर्माण का काम अंतिम चरण में

Tue, 03 Mar 2026 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The construction of the underpass near the railway station is in its final stages.The construction of the underpass near the railway station is in its final stages.
रेलवे स्टेशन के पास चल रहा अंडरपास का निर्माण। संवाद
बदायूं। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में वर्षों से लगने वाले जाम से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे अंडरपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, मार्च के आखिरी हफ्ते में अंडरपास को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है। इन दिनों फिनिशिंग, सड़क समतलीकरण और सुरक्षा मानकों की जांच का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे फाटक बंद होने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ता था। कई बार जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में फंस जाते थे, जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती थी।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने अंडरपास निर्माण की योजना को मंजूरी दी थी। निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर लगभग पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी निरीक्षण के बाद ही इसे यातायात के लिए खोला जाएगा, ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधी कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास शुरू होने के बाद रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में भी वाहनों का आवागमन बिना बाधा जारी रहेगा। इससे स्टेशन रोड, आसपास के बाजार और आवासीय क्षेत्रों में लगने वाले जाम से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। राहगीर विनोद सिंह, सुधीर शर्मा का मानना है कि यातायात सुचारु होने से बाजार में भी रौनक बढ़ेगी और लोगों को समय की बचत होगी। अब लोगों की निगाहें मार्च माह के आखिरी सप्ताह पर टिकी हैं, जब यह बहुप्रतीक्षित परियोजना हकीकत में राहत का मार्ग बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed