{"_id":"68b74f334224693f4a0db62f","slug":"the-construction-of-the-cowshed-has-been-pending-for-two-years-in-the-process-of-acquiring-land-from-the-district-panchayat-badaun-news-c-123-1-bdn1010-146250-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला पंचायत से जमीन लेने की प्रक्रिया में दो साल से लटका है गोशाला का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला पंचायत से जमीन लेने की प्रक्रिया में दो साल से लटका है गोशाला का निर्माण
विज्ञापन
कुंवरगांव में गोशाला के अभाव में सड़क पर भटकतीं गायें। संवाद
कुंवरगांव। नगर पंचायत क्षेत्र में गोशाला के निर्माण को मंजूरी मिलने के दो वर्ष बाद भी गोशाला का निर्माण नहीं हो सका है। इसके निर्माण के लिए 1.65 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में 34 लाख रुपये शासन की ओर से नगर पंचायत को मिल भी चुके हैं। जिला पंचायत को जगह मुहैया कराने को कहा गया था लेकिन जिला पंचायत ने जमीन उपलब्ध कराए जाने की औपचारिकता नहीं निभाई है।
जिला पंचायत की खाली पड़ी जमीन को नगर पंचायत ने कान्हा गोशाला निर्माण को चिह्नित किया था। गोशाला के लिए पहली किस्त आ जाने के बाद भी इसका निर्माण कराने में टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। गोशाला न होने के कारण नगर और आसपास के खेतों में गोवंशों को देखा जा सकता है। इससे किसान और राहगीर सभी परेशान हैं।
जिला पंचायत से कान्हा गोशाला के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि मिलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - ज्योति रानी, अध्यक्ष नगर पंचायत कुंवरगांव