{"_id":"6a3eceb7fd893512bd098f0a","slug":"the-constable-who-slapped-the-young-man-during-the-incident-has-been-sent-to-police-lines-and-a-departmental-inquiry-has-been-initiated-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167086-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हादसे के दौरान युवक को थप्पड़ मारने वाला सिपाही लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हादसे के दौरान युवक को थप्पड़ मारने वाला सिपाही लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर बिनावर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। उसकी विभागीय जांच की रही है।
बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी के पास 23 जून को पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस और लोडर (मैजिक) की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में हरियाणा के यमुनानगर जिले के रसूलपुर गांव निवासी रनदीप सिंह और हरिपाल गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में फंस गए थे।
घटनास्थल पर पहुंचे लोग राहत कार्य के साथ-साथ वीडियो भी बना रहे थे। इसी दौरान डायल-112 पर तैनात सिपाही मोहम्मद शमी ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने पर सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो की विभागीय जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।