फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The condition of the businessman's wife who committed suicide deteriorated

Budaun News: आत्महत्या करने वाले व्यापारी की पत्नी की हालत बिगड़ी

Thu, 04 May 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The condition of the businessman's wife who committed suicide deteriorated
- शहर के इंदिरा चौक के पास गोली मारकर की थी व्यापारी ने आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। नगर के रहने वाले मेंथा व्यापारी ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। व्यापारी के आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद से ही उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। परिजन उनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे हैं। इसी वजह से वह अभी कार्रवाई के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंचे।
तीन दिन पहले उझानी के मोहल्ला भदवारगंज पुरानी अनाज मंडी के पास रहने वाले मेंथा व्यापारी संजय गुप्ता ने इंदिरा चौक के पास अपने मेंथा गोदाम की छत पर बने कमरे में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने कई लोगों पर करीब सात करोड़ से ज्यादा का बकाया होने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा था कि वह लोग उनका पैसा वापस करने के बजाय उनको परेशान कर रहे थे। उन्होंने सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि वह अपनी मौत के स्वयं जिम्मेदार हैं। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इधर, व्यापारी की पत्नी रुचि गुप्ता की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। मेंथा व्यापारी के पिता महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अभी अपनी पुत्रवधू का इलाज करा रहे हैं इसके बाद ही पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed