फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The condition of more than 50 people deteriorated after eating food in the wedding procession.

Budaun News: बरात में खाना खाकर बिगड़ी 50 से अधिक लोगों की हालत

Wed, 20 Nov 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
The condition of more than 50 people deteriorated after eating food in the wedding procession.
बदायूं। बिसौली के गांव संग्रामपुर में हुई शादी में खाना खाने के बाद अचानक 50 से अधिक बराती और घरातियों को उल्टी दस्त होने लगे। बीमार सभी लोगों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। बीमार होने वाले सभी ने मांसाहारी सेवन किया था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम संग्रामपुर निवासी अनस की बहन की शादी गांव के ही नवाब खान के बेटे से तय हुई थी। सोमवार को आई बरात में तमाम लोग जुटे। बराती और घराती दावत का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों को अचानक उल्टी दस्त होने शुरू हो गए। देखते ही देखते 50 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। दुल्हन की विदाई को भूलकर लोग बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सुबह जानकारी मिलने के बाद दबतोरी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. जहीर अहमद गांव में पहुंचे, लेकिन तब तक सभी की हालत में सुधार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed