{"_id":"68682d45dc2a36fa81031c0d","slug":"the-condition-of-a-mentally-challenged-child-deteriorated-in-vasit-grih-and-he-died-badaun-news-c-123-1-bdn1011-142439-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वासित गृह में मानसिक रूप से कमजोर बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वासित गृह में मानसिक रूप से कमजोर बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
चंद्रसेन का फाइल फोटो।
- फोटो : घटना स्थल पर जांच करते एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ।
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मीराजी चौकी मुहल्ले स्थित लक्ष्मी नारायण ग्रामोद्योग विकास समिति से संचालित मानसिक रोगी वासित गृह में शुक्रवार सुबह एक बच्चे की हालत बिगड़ गई। स्टाफ किशोर को जिला अस्पताल लेकर गया। वहां उसकी मौत हो गई। कादरचौक पुलिस ने शाम को किशोर का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव गफ्फार नगला निवासी महेंद्र का बेटा चंद्रसेन (11) मानसिक रूप से कमजोर है। इस वजह से वह पांच जुलाई को बेटे के लिए शहर के लक्ष्मी नारायण ग्रामोद्योग विकास समिति से संचालित मानसिक रोगी वासित ग्रह में छोड़ गए थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समिति के सचिव मनोज ने बताया कि डॉक्टर ने किशोर को दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद ड्रिप चढ़ाई। फिर भी हालत बिगड़ती चली गई और फिर उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजन किशोर का शव घर ले गए। परिजन उसकी अचानक मौत को लेकर आशंकित हो गए। इस वजह से पिता महेंद्र ने कादरचौक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मौत की वजह जानने के लिए शाम को किशोर का शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया है। कादरचौक इंस्पेक्टर धनंजेय सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।