{"_id":"588376ad4f1c1bfa7aeff6de","slug":"the-cold-winds-increased-the-day-also-chill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं ने बढ़ा दी दिन में भी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं ने बढ़ा दी दिन में भी ठिठुरन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर में निकली हल्की धूप लोगों को राहत नहीं दे सकी। धुंध और धूप के बीच मौसम की लुकाछिपी चलती रही। वहीं शीत हवाएं तीर की तरह चुभते हुए ठिठुरन का एहसास कराती रही। शाम तक पारा और लुढ़कने से अधिकांश बच्चे व बड़े घरों में रहे।
शुक्रवार को चली मंद हवा में शनिवार को तेजी से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह आठ बजे तक काफी ठंड के बाद दस बजे तक धूप खिली तो लोगों ने राहत ली, लेकिन अचानक मौसम का रूख बदलने से जलवायु ठंडी हो गई। शीत हवाओं ने गरम कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। बाजारों में खास रौनक नहीं दिखी। कामकाजी लोग शाम तक घरों की तरफ जाना शुरू हो गए। स्कूलों में अवकाश के बाद भी बच्चे खेल मैदान से दूर रहे जो दिखे वह गरम कपड़ों से लदे रहे। इनडोर गेम खेलकर ही मन बहलाया। शाम को प्रमुख चौराहों पर लोगों ने अलाव का इंतजाम करना शुरू कर दिया। वहीं देहात क्षेत्रों में ठंड का असर काफी रहा शाम पांच बजते कस्बा के बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। समय से पहुंचने के लिए लोग घरों की ओर जाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में कड़ाके की ठंड के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। गरीब मजदूर ठिठुरने को मजबूर हैं। कुछ स्थानों पर लोगों ने कूड़ा जलाकर ठंड से निजात पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन